WWE स्टार चार्लोट फ्लेयर ने करवाया Hot फोटोशूट, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 06:45 PM (IST)

डब्लयूडब्लयूई स्टार चार्लोट फ्लेयर ने ईएसपीएन बॉडी इश्यू के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है।

32 साल की चार्लोट का असली नाम एशले फ्लेयर है। वह प्रसिद्ध रैसलर रिक फ्लेयर की बेटी है।

चार्लोट ने 2012 में डबल्यूडबल्यूई में कदम रखा था। वह कई बार वुमंस चैम्पियनशिप बैल्ट जीत चुकी हैं।

चार्लोट ऐसी पहली महिला रैसलर है जिनका साशा बैंक्स के साथ हैल इन ए सैल मैच पे पर व्यू हुआ था।

प्रोफेशनल रैसलिंग इलेस्ट्रेटड मैगजीन उन्हें दुनिया के टॉप फीमेल रैसलर में शुमार कर चुकी है।

बहुत कम लोगों को पता है कि 2008 में चार्लोट को अपने ब्वॉयफ्रैंड और उसके पिता को पीटने के जुर्म में जेल की सजा हुई थी।

चार्लोट ने 2010 में रिक्की जॉनसन के साथ शादी भी की थी जोकि महज एक साल बाद ही टूट गई। 

चार्लोट ने 2013 में बताया कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी। 

चार्लोट ने इसके बाद थॉमस लेटीमर से 2013 में शादी की थी। यह शादी भी महज दो साल ही चली। अंत फलोरिडा में इनका तलाक हो गया।

चार्लोट ने अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू बनवाए हुए हैं। इनमें से एक टैटू उनके छोटे व दिवंगत भाई रैड फ्लेयर के नाम का भी है।

चार्लोट प्रोफेशनल रैसलर बैकी लिंच की खास दोस्त हैं।

Punjab Kesari