जॉर्जिया के लेवन पंसुलिया नें जीता चेन्नई इंटरनेशनल शतरंज का खिताब

punjabkesari.in Saturday, Jan 26, 2019 - 12:26 AM (IST)

चेन्नई ( निकलेश जैन ) जॉर्जिया के ग्रांड मास्टर लेवन पंसुलिया नें दिल्ली इंटरनेशनल में किए अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए चेन्नई इंटरनेशनल शतरंज के 11 वे संस्करण का खिताब भी अपने नाम कर लिया इससे पहले वह दो बार मुंबई इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर चुके है ।  कुल मिलाकर भारत में किसी भी विदेशी खिलाड़ी द्वारा चार अंतर्राष्ट्रीय ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट जीतने वाले और भारतीय शतरंज सर्किट के कोलकाता को छोड़कर दिल्ली,मुंबई और चेन्नई के खिताब अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है । लेवन नें कुल 8.5 अंक बनाए और 10 राउंड के मुक़ाबले में तीसरे राउंड में वियतनाम के ट्रान मिन्ह से पराजित होने के बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कुल 8 जीत और एक ड्रॉ से खिताब अपने नाम कर लिया । 8 अंको के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर  दूसरे स्थान पर रूस के इयान पोपोव तो तीसरे स्थान पर बेलारूस के अलेक्सेज़ आलेक्सन्द्रोव रहे । 

भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतिम कुछ राउंड अच्छे साबित नहीं हुए और 7.5 अंक बनाकर कार्तिक वेंकटरमन आठवे तो गिरीश कौशिक दसवें स्थान पर शामिल होने में सफल रहे । जबकि पिछले बार के विजेता आरआर लक्ष्मण 7 अंको के साथ 24वें स्थान पर रहे । 

inal Ranking after 10 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 2   GM Pantsulaia Levan GEO 2597   8,5 0,0 61,5 66,0
2 4   GM Popov Ivan RUS 2588   8,0 0,0 64,0 69,5
3 6   GM Aleksandrov Aleksej BLR 2582   8,0 0,0 63,0 67,5
4 5   GM Paichadze Luka GEO 2583   8,0 0,0 62,0 66,0
5 11   GM Megaranto Susanto INA 2530   8,0 0,0 60,0 64,0
6 3   GM Rozum Ivan RUS 2589   8,0 0,0 57,0 61,5
7 20   GM Lugovskoy Maxim RUS 2445   7,5 0,0 62,5 67,5
8 12   GM Karthik Venkataraman IND 2515   7,5 0,0 62,5 66,5
9 1   GM Predke Alexandr RUS 2620   7,5 0,0 60,5 65,5
10 28   IM Girish A. Koushik IND 2411   7,5 0,0 60,5 65,5
11 15   IM Vignesh N R IND 2461   7,5 0,0 59,5 64,5
12 10   GM Tran Tuan Minh VIE 2541   7,5 0,0 59,0 64,0
13 26   GM Czebe Attila HUN 2418   7,5 0,0 59,0 63,5
14 16   IM Khusenkhojaev Muhammad TJK 2455   7,5 0,0 55,5 61,0
15 18   IM Nguyen Van Huy VIE 2450   7,0 0,0 63,5 67,5
16 9   GM Stupak Kirill BLR 2542   7,0 0,0 60,5 65,5
17 36   IM Tran Minh Thang VIE 2355   7,0 0,0 60,5 64,5
18 37   IM Saravanan V. IND 2318   7,0 0,0 59,5 64,0
19 72     Pranesh M IND 2125   7,0 0,0 58,5 63,0
20 27   GM Manik Mikulas SVK 2413   7,0 0,0 58,5 62,5

Niklesh Jain