चेन्नई ने अंक तालिका में लगाई छलांग, जानें किसे मिली औरेंज और पर्पल कैप
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 01:43 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लगातार तीन हार का सिलसिला तोड़ते हुए पंजाब की टीम को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराया। चेन्नई की इस बड़ी जीत के साथ उसने अंक तालिका में 8वें पायदान से छलांग लगाते हुए 6वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। देखें अंक तालिका-
देखें प्वाइंट्स टेबल-
टीम | मैच | नैट रन रेट | प्वाइंट्स |
मुंबई | 5 | +1.214 | 6 |
दिल्ली | 4 | +0.588 | 6 |
बेंगलुरु | 4 | -0.954 | 6 |
केकेआर | 4 | -0.121 | 4 |
राजस्थान | 4 | -0.317 | 4 |
चेन्नई | 5 | -0.342 | 4 |
हैदराबाद | 5 | -0.417 | 4 |
पंजाब | 5 | +0.178 |
2 |
औरेंज कैप
किंग्स इलैवन पंजाब की टीम भले ही मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पा रही हो लेकिन उनके कप्तान केएल राहुल और मंयक अग्रवाल जमकर रन बना रहें है। दोनों ही बल्लेबाज औरेंज कैप की रेस में एक दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं और इस बार औरेंज कैप पर बाजी केएल राहुल ने मारी और 302 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं।
नाम | मैच | रन |
केएल राहुल | 5 | 302 |
फैफ डुप्लेसिस | 5 | 282 |
मंयक अग्रवाल | 5 | 272 |
रोहित शर्मा | 5 | 176 |
डेविड वार्नर | 5 | 175 |
पर्पल कैप
पर्पल कैप की रेस में चहल अपनी फिरकी के कारण पहले पायदान पर बने हुए हैं।चहल ने 4 मैच खेलकर 8 विकेट चटकाएं हैं और वह पर्पल कैप के सबसे बड़े दावेदार बने हुए हैं। वहीं इस रेस में रबाडा, ट्रैंट बोल्ट और मोहम्मद शम्मी बने हुए हैं।
नाम | मैच | विकेट्स |
युजवेंद्र चहल | 4 | 8 |
कगिसो रबाडा | 4 | 8 |
ट्रैंट बोल्ट | 5 | 8 |
मोहम्मद शम्मी | 5 | 8 |
जेम्स पैटिनसन | 5 | 7 |