IPL 2021 में इन 5 प्लेयर्स को अपना सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, हो जाएगी टीम मजबूत

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 03:56 PM (IST)

नई दिल्ली : यूएई में आयोजित आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। आईपील इतिहास में चेन्नई पहली बार प्लेऑफ तक पहुंच नहीं पाया। टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद कमजोरियों को मानते हुए अगले साल पूरी तैयारी से आने की बात कही थी। आईपीएल 2021 अप्रैल में होना है ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इन पांच प्लेयरों को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है। यह पांचों प्लेयर टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को नई धार दे सकते हैं।

हनुमा विहारी


हनुमा 2012 में अंडर-19 वल्र्ड कप टीम में रह चुके हैं। 2012 में वह हैदराबाद की टीम से खेले थे और अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच मिले। पहले ही मैच में उन्होंने क्रिस गेल को गोल्डन डक पर आऊट कर दिया था। हनुमा चेन्नई के लिए मिडिल ओवरों में अच्छा योगदान डाल सकते हैं। इसके अलावा सुरेश रैना की जगह गेंदबाजी करने के लिए वह उपलब्ध रहेंगे।

कोलिन मुनरो

टी-20 के सबसे खतरनाक प्लेयरों में से एक कोलिन मुनरो चेन्नई को तेज शुरुआत दे सकते हैं। टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 156 के पास है। वह आईपीएल में पिछले तीन सालों से केवल 13 मैच ही खेल पाए हैं। उन्हें लगातार मौका नहीं मिलता। अगर धोनी की कप्तानी में वह आए तो लंबा समय तक खेलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मुनरो मध्यम गति से गेंदबाजी भी कर लेते हैं। यह चेन्नई को फायदा देगी।

मिशेल स्टार्क

धोनी के लिए सबसे बड़ा हथियार मिशेल स्टार्क हो सकते हैं। मुंबई टीम की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने सबसे प्रभावित किया था ऐसे में स्टार्क अपने स्टिक यॉर्कर से अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं। वह दीपक चहार के साथ गेंद संभालकर विरोधी टीम को परेशान कर सकते हैं। उनके पास 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति है जो उन्हें खास बनाती है।

आदिल राशिद

टी-20 की बात हो तो आदिल राशिद का नाम दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में आता है। इंगलैंड के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे आदिल बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वह 49 टी-20 मैचों में 49 विकेट ले चुके हैं। वह चेन्नई के मध्यक्रम में जडेजा के साथ कारगर साबित हो सकते हैं।

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड टीम के लिए लंबे समय तक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर जाने गए चेन्नई के लिए वही काम कर सकते हैं जोकि हैदराबाद के लिए केन विलिमयसन कर रहे हैं। टी-20 फॉर्मेट में गुप्टिल का बल्ला खूब चलता है। वह न्यूजीलैंड की टी-20 टीम को लीड कर चुके हैं। उन्हें  टी-20 के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स में से एक माना जाता है।

Jasmeet