IPL 2026, CSK vs GT: रुतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक, गुजरात टाइटंस के सामने 159 रनों का लक्ष्य

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 05:36 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के इस अहम मुकाबले में Chennai Super Kings के कप्तान Ruturaj Gaikwad ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए टीम को संभाला और गुजरात के सामने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बाद गायकवाड़ ने 74* रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत CSK ने 20 ओवर में 158/7 का स्कोर बनाया और Gujarat Titans को 159 रनों का लक्ष्य दिया।

कुल मुकाबले: 8
CSK जीता: 4
GT जीता: 4

पिच रिपोर्ट

चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium की पिच आज सूखी और धीमी रहने की उम्मीद है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

चेन्नई मौसम अपडेट

Chennai में आज मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि महसूस होने वाला तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसिन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News