चेन्नईयिन एफसी ने युवा डिफेंडर देविंदर सिंह से करार किया

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 02:25 PM (IST)

चेन्नई : दो बार की इंडियन सुपर लीग चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी ने आगामी सत्र से पहले शुक्रवार को भारतीय डिफेंडर देविंदर सिंह से एक साल का करार किया। देविंदर (25 साल) 2018-19 चरण से पहले लगी घुटने की चोट कारण इंडियन सुपर लीग के पिछले तीन चरण में नहीं खेल पाये थे। जिससे वह वापसी के लिये बेताब होंगे। क्लब के सह मालिक विटा दानी ने कहा, ‘‘भारतीय खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी ले रहे हैं तो हम देविंदर जैसे खिलाड़ी को शामिल कर अपने डिफेंस विभाग को मजबूत करके खुश हैं।

PTI News Agency