छोटे बच्चे का पुचकार रहे थे धोनी, हुआ मजेदार वाक्या, देखें वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 05:47 PM (IST)

जालन्धर : भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ मुंबई के जुहू में एक ऐसा मजेदार वाक्या हुआ है जो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल धोनी एक चैरिटी इवैंट में पहुंचे थे। वहां स्टेज पर जाने से पहले उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटोज खिंचवाई। इस दौरान एक धोनी की प्रशंसक जिसके हाथ में उसका छोटा सा बच्चा भी था, उनके पास आ गए। बच्चे को देखकर धोनी ने उसे उठाने के लिए पहले तो बाहें फैलाई फिर पुचकारना शुरू कर दिया। लेकिन उक्त बच्चा धोनी के कहने में नहीं आया और रोता हुआ अपनी मां के पास चला गया। उक्त घटनाक्रम की वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रही है। देखें वीडियो-

 

 

Jasmeet