संन्यास के बाद अब इस लीग में धमाल मचाएंगे क्रिस गेल, मिली बढ़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 12:01 AM (IST)

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के क्रिकेट दिग्गज क्रिस गेल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद साऊथ अफ्रीका की ट्वंटी-20 क्रिकेट लीग मजांसी सुपर लीग में जलव दिखाते हुए नजर आएंगे। क्रिस गेल को जोजी स्टार्स के मार्की प्लेयरों में जगह मिली है। लीग का यह दूसरा एडिशन है। पहले एडिशन में भी क्रिस गेल ने अपने बल्ले से खूब धूम मचाई थी। 
क्रिकेट साऊथ अफ्रीका के चीफ एग्जीक्यूटिव थबांग मूर्रे का कहना है कि अब हमारे पास वल्र्ड का सबसे खूबसूरत टैलेंट होगा। मुर्रे ने कहा कि इस टूर्नामेंट का दूसरा नाम इंटरटेनमैंट होगा। लीग के लिए हमें दुनिया भर से क्रिकेट प्रेमियों का खिंचाव महसूस हो रहा है। यह बहुत अच्छा होने जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के मार्की खिलाड़ी
केप टाउन ब्लिट्ज : क्विंटन डी कॉक
डरबन हीट : एंडिले फेहलुकवेओ
जोजी स्टार्स : कगिसो रबाडा
नेल्सन मंडेला बे गेंट्स : इमरान ताहिर
पैरल रॉक्स : फाफ डु प्लेसिस
तशवन स्पार्टन्स : एबी डिविलियर्स

अंतर्राष्ट्रीय मार्की खिलाड़ी
केप टाउन ब्लिट्ज : वहाब रियाज (पाकिस्तान)
डरबन हीट : एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
जोजी स्टार्स : क्रिस गेल (विंडीज)
नेल्सन मंडेला बे गेंट्स : जेसन रॉय (इंग्लैंड)
पैरल रॉक्स : डेविड विली (इंग्लैंड)
तशवन स्पार्टन्स : टॉम कुरेन (इंग्लैंड)

Jasmeet