Video: 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाने पर क्रिस गेल ने किया जबरदस्त डांस
punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 02:43 PM (IST)
नई दिल्लीः विडींज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल माैजूदा समय में भारत में हैं। इस बीच वह अपनी जिंदगी पूरी माैज-मस्ती से जीते दिख रहे हैं। गेल ने आईपीएल सीजन-11 शुरू होने से पहले पंजाबी डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था जो उनके भारतीय प्रसंशकों को खूब भाया। अब उनका एक आैर डांस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड सॉन्ग 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर नाचते दिख रहे हैं।
Chris Gayle’s moves a delight#CeatAwards2018 pic.twitter.com/KPmfHquj1T
— Harsh Goenka (@hvgoenka) May 28, 2018
गेल का यह वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जब वह सोमवार को मुंबई में हुए CEAT अवॉर्डस में पहुंचे। उन्हें यहां ‘पॉपुलर च्वाइस अवार्ड’ से नवाजा गया। जब उन्हें स्टेज पर बुलाया गया तो वह पहले शिखर धवन आैर रोहित शर्मा के साथ मिलकर हंसी मजाक करने लगे। धवन ने स्टेज पर जट्ट जी सेलिब्रेशन किया। इसके बाद क्रिस गेल ने भी धवन का सेलिब्रेशन दोहराया। इसके बाद गेल यहां नहीं रूके। उन्होंने डांस परफाॅरमेंस दी आैर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
Some interesting dance steps taught by the ‘Univeral Boss’ - Chris Gayle#CEATCricketAwards pic.twitter.com/Cx3l6odlHn
— Harsh Goenka (@hvgoenka) May 28, 2018
सफेद पगड़ी पहनकर बने 'मिस्टर इंडिया'
खास बात ये है कि क्रिस गेल इस कार्यक्रम में सरदार बनकर पहुंचे। उन्होंने सफेद पगड़ी पहनी हुई थी। इसमें वह सबसे अलग टशन में दिख रहे थे। गेल ने पगड़ी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की, जिसपर उन्होंने कैप्शन देते लिखा- मिस्टर इंडिया।