क्रिस गेल ने लगाया ट्वंटी-20 क्रिकेट का 21वां शतक, लगाए 12 गगनचुंबी छक्के
punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 01:53 PM (IST)
नई दिल्ली : ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में गेल स्ट्रॉम देखने को मिला। मोंटरियल टाइगर्स के खिलाफ ब्राम्प्टन के मैदान पर खेले गए मैच के दौरान वेंकूवर नाइट्स के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने महज 54 गेंदों में 122 रन बनाकर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। खास बात यह रही कि गेल के ट्वंटी-20 करियर का यह 21वां शतक था। हालांकि यह मैच बिना हार-जीत के समाप्त हो गया क्योंकि एक पारी के बाद आई बरसात ने मैच शुरू ही नहीं होने दिया था।
Celebrating his century like a boss! @henrygayle #GT2019 #MTvsVK pic.twitter.com/XT757Iu8P1
— GT20 Canada (@GT20Canada) July 30, 2019
बहरहाल टॉस जीतने के बाद वेंकूवर नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। वेंकूवर की ओर से क्रिस गेल के साथ टी विस ओपनिंग के लिए आए। खास बात यह रही कि टी विस ने भी महज 19 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से तेजतर्रार 51 रन बनाए। वहीं, दूसरे छोर से क्रिस गेल ने भी छक्कों की बरसात करनी जारी रखी। गेल ने 54 गेंदों में सात चौके और 12 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए।
Another brilliant innings from Universe Boss, 122 from 54 balls, comprising 12 sixes and 7 fours. #MTvsVK #GT2019 @henrygayle pic.twitter.com/fEt8uVXWys
— GT20 Canada (@GT20Canada) July 30, 2019
अकेले गेल ही नहीं वेंकूवर की ओर से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज वैन डर दुसें भी खूब चमके। दुसें ने 25 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए और टीम का स्कोर 20 ओवरों में 276 रन तक पहुंचा दिया। मोंटरियल की ओर से सीन अबॉट सबसे महंगे बॉलर साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 68 रन दे दिए।
200 on @henrygayle's mind? Who all want to see that happen in #GT2019? pic.twitter.com/BhuRtcHgHo
— GT20 Canada (@GT20Canada) July 30, 2019