क्रिस गेल ने खेली तूफानी पारी, आऊट होने पर भारतीय खिलाडिय़ों ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 08:45 PM (IST)

नई दिल्ली : वैस्टइंडीज टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने टीम इंडिया के खिलाफ ट्रिनिदाद के मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में धमाकेदार पारी खेलकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेल रहे क्रिस गेल ने न सिर्फ वैस्टइंडीज को तूफानी शुरुआत दी बल्कि अपने साथी इविन लुईस के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना गए। दरअसल क्रिस गेल और लुईस ने ट्रिनिदाद के स्पाट पिच पर शुरू से ही टीम इंडिया के बॉलरों पर दबाव बनाया हुआ था। इसका परिणाम यह निकला कि गेल और लुईस ने शुरुआत 10 ओवरों में ही विंडीज का स्कोर 100 के पार लगा दिया था। देखें लुईस-गेल द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड

2012 के बाद 10 ओवर में सर्वाधिक स्कोर


118 न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, क्राइस्टचर्च 2015 - 8.2 ओवर
116 न्यूजीलैंड बनाम इंगलैंड, वेलिंगटन 2015
114 वैस्टइंडीज बनाम इंडिया, पोर्ट ऑफ स्पेन 2019
113 साऊथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले 2018

गेल ने खेली तूफानी पारी


मैच के दौरान शुरुआती ओवरों में भले ही गेल और लुईस की जोड़ी ने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी का एक-एक ओवर मेडन निकाला लेकिन उसके बाद दोनों भारतीय गेंदबाजों पर हावी हो गए। क्रिस गेल तो इस दौरान पूरी तरह हावी नजर आए। उन्होंने 41 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। मैच दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 से ऊपर रहा। 

वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (वैस्टइंडीज)


10480 क्रिस गेल
10405 ब्रायन लारा
8778 शिव नारायण चंद्रपाल
8648 डैसमंड हेंस
6721 विवियन रिचडर्स

मैच की खास बात यह भी रही कि टीम इंडिया ने क्रिस गेल द्वारा तूफानी पारी खेलने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। गेल के आऊट होने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी कतार में उनसे हाथ मिलाने आए। यह संभवत: क्रिस गेल का आखिरी वनडे था।

Jasmeet