IPL 2026: CSK के खिलाफ डेविड मिलर क्यों होंगे बाहर? कोच मुनाफ पटेल ने बताया कारण

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 02:18 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Delhi Capitals के साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज David Miller को Chennai Super Kings के खिलाफ मुकाबले में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। टीम के बॉलिंग कोच Munaf Patel ने साफ संकेत दिए हैं कि टीम कॉम्बिनेशन के चलते मिलर को प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल है।

प्लेऑफ की रेस में ‘हर मैच जीतना जरूरी’

मुनाफ पटेल ने कहा, 'अब रिलैक्स मोड खत्म हो चुका है। अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो हर मैच जीतना होगा।' उन्होंने यह भी बताया कि टीम के सभी गेंदबाज फिट हैं, सिर्फ युवा खिलाड़ी साहिल परख चोटिल हैं।

कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर मिलर

मुनाफ ने खुलासा किया कि टीम इस समय बैलेंस के लिए दो विदेशी तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहती है। उन्होंने कहा, 'चार विदेशी खिलाड़ियों की सीमा होती है। हमें सही कॉम्बिनेशन बनाना होता है। पिछली मैच में Pathum Nissanka को मौका दिया गया और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए हम उसी कॉम्बिनेशन को जारी रखेंगे।' मिलर ने इस सीजन में 7 पारियों में 123 रन बनाए हैं, लेकिन टीम रणनीति के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है।

नगिडी की वापसी से बदलेगा बॉलिंग अटैक

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज Lungi Ngidi अब पूरी तरह फिट हैं और टीम में वापसी कर सकते हैं। मुनाफ ने कहा कि नगिडी को कंकशन प्रोटोकॉल के चलते आराम दिया गया था, लेकिन अब वह खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में वह Kyle Jamieson की जगह ले सकते हैं।

Plan B पर काम कर रही है DC

मुनाफ पटेल ने माना कि शुरुआती प्लान पूरी तरह सफल नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'हमने शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा किया, जिससे बैटिंग मजबूत हो सके। लेकिन जब प्लान काम नहीं करता, तो आपको प्लान B पर जाना पड़ता है।'

मिचेल स्टार्क की वापसी से टीम को मजबूती

Mitchell Starc की वापसी से DC का बॉलिंग अटैक मजबूत हुआ है। मुनाफ ने उन्हें टीम का ‘बॉलिंग लीडर’ बताया और CSK के खिलाफ मैच में उनसे बड़ी उम्मीदें जताईं।

पिछले मुकाबले में CSK ने मारी थी बाजी

पिछली बार जब DC और CSK आमने-सामने आए थे, तब Sanju Samson ने शानदार 115* रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC 189 रन पर सिमट गई थी, जहां Tristan Stubbs की 60 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News