IPL 2026: 18 करोड़ के पथिराना अब तक बेंच पर क्यों? कोच शेन वॉटसन ने बताई बड़ी वजह
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 02:54 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: Matheesha Pathirana IPL 2026 में अब तक Kolkata Knight Riders के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। 18 करोड़ रुपये में खरीदे गए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के लगातार बेंच पर रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब KKR के असिस्टेंट कोच Shane Watson ने इस पर बड़ा बयान दिया है। RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले Watson ने साफ किया कि Pathirana पूरी तरह फिट हैं, लेकिन मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में उनकी जगह बनाना मुश्किल हो रहा है।
Shane Watson ने दिया बड़ा बयान
Watson ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'Pathirana लगातार अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। वह पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन जिस तरह से हमारी टीम का कॉम्बिनेशन बना हुआ है, उसमें उन्हें प्लेइंग XI या इम्पैक्ट प्लेयर में जगह देना आसान नहीं रहा। हालांकि उनके जैसे खिलाड़ी का तैयार रहना टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है।'
चोट की वजह से शुरुआती मैचों से रहे बाहर
Pathirana IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं थे। वह ICC Men's T20 World Cup 2026 के दौरान लगी चोट से उबर रहे थे। फिटनेस टेस्ट क्लियर करने के बाद वह KKR टीम से जुड़े, लेकिन तब तक टीम अपने विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन के साथ संतुलन बना चुकी थी।
विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में फंसे Pathirana
KKR फिलहाल अपने चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में Finn Allen, Cameron Green, Rovman Powell और Sunil Narine पर भरोसा जता रही है। यही वजह है कि Pathirana को अब तक मौका नहीं मिल पाया।
Varun Chakaravarthy की चोट खोल सकती है रास्ता
हालांकि RCB के खिलाफ मुकाबले में Varun Chakaravarthy की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो KKR टीम मैनेजमेंट बड़ा फैसला ले सकता है। ऐसी स्थिति में Rovman Powell को बाहर कर भारतीय बल्लेबाजों पर भरोसा जताया जा सकता है, जिससे एक विदेशी स्लॉट खाली होगा और Pathirana को मौका मिल सकता है। उनकी यॉर्कर गेंदबाजी KKR की डेथ ओवर बॉलिंग को और मजबूत कर सकती है।
RCB के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
Pathirana का Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने RCB के खिलाफ 16.28 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। पिछली बार RCB के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट झटके थे। उस मैच में उन्होंने जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार को आउट किया था।

