भारत के श्यामनिखिल बने कॉमनवैल्थ शतरंज 2022 चैम्पियन

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 11:16 PM (IST)

कोलंबो,श्रीलंका ( निकलेश जैन ) भारत के इंटरनेशनल मास्टर श्याम पी निखिल नें आने खेल जीवन का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवैल्थ शतरंज चैम्पियन होने का गौरव हासिल कर लिया है वहीं भारत की प्रियांका नुताकी नें महिला वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया ,पुरुष और महिला चैंपियनशिप मिश्रित तौर पर खेली गयी । 7 कॉमनवैल्थ देश श्रीलंका , बांगलादेश , इंग्लैंड , भारत , मालदीव , पाकिस्तान ,साउथ अफ्रीका के 94 खिलाड़ियों नें प्रमुख वर्ग मे भाग लिया तो अलग अलग आयु वर्ग में करीब 200 खिलाड़ियों ने आयु वर्ग चैंपियनशिप मे प्रतिभागिता की ।

पुरुष वर्ग में  कुल 9 राउंड में 7.5 अंक बनाकर श्यामनिखिल विजेता बनने में कामयाब रहे उन्होने इस दौरान सिर्फ एक मुक़ाबला हारा और एक ड्रॉ खेला जबकि 7 जीत दर्ज करने में सफल रहे । श्यामनिखिल नें अंतिम राउंड में में  टॉप सीड ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया । 7 अंक बनाकर भारत के मित्रभा गुहा और प्राणेश एम बेहतर टाईब्रेक के आधार पर रजत और कांस्य पदक जीतने में सफल रहे । महिला वर्ग का स्वर्ण पदक बेहतर टाईब्रेक के आधार पर भारत की प्रियांका नुताकी नें हासिल किया उन्होने 5.5 अंक बनाए जबकि इतने ही अंको पर श्रीलंका की सायुनी जयावीरा रजत तो भारत की रिंधिया वी नें कांस्य पदक अपने नाम किया ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name Typ sex FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  K rtg+/-
1 7   IM Shyaamnikhil P Open   IND 2489 7,5 0 46 49 7 35,5 10 8,2
2 10   GM Mitrabha Guha Open   IND 2474 7 0 50,5 53,5 5 39,5 10 18,4
3 15   IM Pranesh M Open   IND 2438 7 0 48 51,5 6 35,5 10 15,2
4 9   IM Vignesh N R Open   IND 2486 7 0 46 50,5 5 36 10 5,5
5 8   GM Karthik Venkataraman Open   IND 2486 6,5 0 48,5 52 5 34,5 10 5,5
6 2   GM Visakh N R Open   IND 2566 6,5 0 46,5 50 4 34,5 10 -1,2
7 11   GM Venkatesh M.R. Open   IND 2470 6,5 0 44,5 48 6 35 10 -0,6
8 21   FM Liyanage Ranindu Dilshan U20   SRI 2331 6,5 0 44 48 4 31,5 20 20,4
9 1   GM Aravindh Chithambaram Vr. Open   IND 2625 6 0 49,5 52,5 5 35,5 10 -9,9
10 4   GM Iniyan P Open   IND 2534 6 0 48 52 5 32 10 -11,3
11 3   GM Lalit Babu M R Open   IND 2550 6 0 46 50 4 34 10 -10,3
12 14   IM Mohammad Nubairshah Shaikh Open   IND 2439 6 0 45,5 49 5 33 10 -6,3
13 6   GM Sengupta Deep Open   IND 2497 6 0 45 48,5 4 32 10 -8,2
14 19   IM Dushyant Sharma U20   IND 2370 6 0 43 47 5 30,5 10 -6,5
15 17   GM Hossain Enamul Open   BAN 2392 6 0 42 45,5 5 29,5 10 -14,1
16 16   GM Neelotpal Das Open   IND 2400 6 0 40,5 45 5 29,5 10 -12,3
17 30   CM Bagwe Gaurang U20   IND 1965 5,5 0 50,5 55 5 31,5 40 169,6
18 34     Kiriella K G T S D Open   SRI 1845 5,5 0 46 50 4 31,5 40 116
19 13   GM Raja Rithvik R Open   IND 2452 5,5 0 45,5 48 4 31,5 10 -11,4
20 18   IM Mohammad Fahad Rahman U20   BAN 2380 5,5 0 45 49 4 30,5 10 -15

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News