राष्ट्रमंडल खेल : लॉन बॉल में भारत का रजत पदक पक्का, गोल्ड के लिए द. अफ्रीका से होगा मुकाबला

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 04:44 PM (IST)

बर्मिंघम : भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल प्रतियोगिता के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। भारत ने फ़ाइनल में पहुंचकर अपने लिए कम से कम लॉन बॉल में पहला राष्ट्रमंडल पदक सुनिश्चित कर लिया है। 

महिला फोर्स सेमीफाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 16-13 से और दक्षिण अफ्रीका ने फिजी को 16-14 से पराजित किया। फाइनल मंगलवार को शाम सवा पांच बजे खेला जाएगा। 

Content Writer

Sanjeev