राष्ट्रमंडल खेल : सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन में दिलाया तीसरा गोल्ड

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 06:14 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में इंग्लैंड की जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। ये बैडमिंटन में भारत का तीसरा गोल्ड है। इससे पहले महिला एकल में पीवी सिंधु और पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने भारत को गोल्ड दिलाया। 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुरूआत से ही दबाव बनाया और पहला सेट 21-15 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में भी इस भारतीय जोड़ी ने आक्रामकता के साथ खेलना जारी रखा और जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी को दूसरे राउंड में 21-13 से हराकर पदक अपने नाम किया। 

गौर हो कि अब भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 21 गोल्ड हो गए हैं जबकि भारत ने 15 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज समेत कुल 58 पदक अपने नाम कर लिए हैं। 

Content Writer

Sanjeev