राष्ट्रमंडल खेल : बैडमिंटन, टेबल टेनिस व लॉन बाउल में गोल्ड की उम्मीद, देखें 2 अगस्त का शेड्यूल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 11:26 AM (IST)

बर्मिंघम : राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार चौथे दिन भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए लॉन बाउल के फाइनल में जगह बनाते हुए सिल्वर मेडल पक्का किया। वहीं जूडो में 48 किलो वर्ग में शुशीला लिकमाबाम ने सिल्वर और विजय कुमार यादव ने 60 किलो वर्ग में जीता ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि भारत को वेटलिफ्टिंग में तब निराशा मिली जब अजय सिंह थोड़े से अंतर से पुरुषों के 81 किग्रा मुकाबले में पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। 

भारत ने कुल 9 मेडल जीते हैं जिनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज शामिल हैं। ऐसे में आज यानि पांचवें दिन भारत को लॉन बउल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सहित वेटलिफ्टिंग में गोल्ड की उम्मीद होगी। आइए आज मंगलवार को पांचवें दिन भारत के कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं - 

तैराकी : 

पुरुष
200 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 2 - श्रीहरि नटराज (दोपहर बाद 3.04 बजे) 
1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट 1 - अद्वैत पेज (दोपहर बाद 4.10 बजे) 
1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट 2 - कुशाग्र रावत (दोपहर बाद 4.28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक :

वॉल्ट फाइनल - सत्यजीत मंडल - शाम 5.30 बजे 
पैरलल बार्स फाइनल - सैफ तंबोली (शाम 6.35 बजे)

बैडमिंटन:

मिश्रित टीम स्वर्ण पदक मैच - भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

मुक्केबाजी :

63.5 किग्रा-67 किग्रा (वेल्टरवेट) - राउंड ऑफ 16 - रोहित टोकस (रात 11.45 बजे)

लॉन बाउल :

महिला
फोर्स स्वर्ण पदक मैच - (शाम 4.15 बजे)
पेयर्स राउंड 1 - (एक बजे अपराह्न)
ट्रिपल राउंड 1 - (एक बजे अपराह्न)

पुरुष
सिंगल राउंड 1 - (शाम 4.15 बजे)
फोर राउंड 1 - (रात 8.45 बजे)
ट्रिपल राउंड 2 - (रात 8.45 बजे)

हॉकी: 

महिला पूल ए - भारत बनाम इंग्लैंड - (शाम 06.30 बजे) 

एथलेटिक्स:

पुरुष
लंबी कूद क्वालिफाइंग राउंड - एम श्रीशंकर, मुहम्मद अनीस याहिया - (2.30 बजे) 
ऊंची कूद क्वालिफाइंग राउंड - तेजस्विनी शकर - 12.03 बजे (बुधवार) 

महिला
चक्का फेंक फाइनल - सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों - 12.52 बजे (बुधवार) 
गोला फेंक क्वालीफाइंग राउंड - मनप्रीत कौर - (3:30 बजे) 
100 मीटर राउंड 1 - दुती चंद - (5:15 बजे से)

स्क्वाश :

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल - सुनयना सारा कुरुविला - रात 8.30 बजे 
पुरुष एकल सेमीफाइनल - सौरव घोषाल रात 9.15 बजे

टेबल टेनिस :

पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच - भारत बनाम सिंगापुर (शाम 6:00 बजे) 

भारोत्तोलन :

महिला 76 किग्रा - पूनम यादव (दोपहर 2 बजे) 
महिला 87 किग्रा - उषा बन्नौर एनके - (रात 11 बजे) 
पुरुष 96 किग्रा - विकास ठाकुर - (शाम 06.30 बजे)। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News