कॉमनवेल्थ गेम्स : सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में जीता कांस्य पदक
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 11:04 AM (IST)
ग्लास्गो : भारत की सीमा ने यहां कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं। सीमा ने 58.65 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय खिलाड़ी ने यह दूरी अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। वह हालांकि 59.73 मीटर के अपने निजी और सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहीं। निधि ने 57.10 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया। उनका निजी और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58.82 मीटर है।
जमैका की समंथा हॉल ने अपने पांचवें प्रयास में 61.66 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता।

