कोरोना इफेक्ट : LPGA ने बुइक शंघाई टूर्नामेंट रद्द करने की पुष्टि की

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 11:20 AM (IST)

शंघाई : लेडीज पीजीए टूर (एलपीजीए) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 बुइक एलपीजीए शंघाई गोल्फ टूर्नामेंट को रद्द करने की पुष्टि की है। चीन की सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि साल के अंत तक देश में सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं रद्द रहेंगी।

शंघाई में 15-18 अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को इस महिला गोल्फ टूर्नामेंट को आधिकारिक रूप से रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण मौजूदा स्वास्थ्य चिंताओं और यात्रा पाबंदियों के कारण टूर्नामेंट रद्द किया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News