कोरोना वायरस : सचिन ने लिया बड़ा फैसला, इतने हजार लोगों को खिलाएंगे खाना

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 06:25 PM (IST)

मुंबई : कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये पहले ही 50 लाख रुपए का दान दे चुके महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट के जरिए तेंदुलकर को धन्यवाद दिया। 

सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान 

अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे।' तेंदुलकर ने जवाब दिया, ‘अपनालय को शुभकामनायें और जरूरतमंदों के लिये अपना काम जारी रखिए।' 

 कोरोना वायरस का असर 

गौर हो कि कोरोना वायरस के कारण विश्व भर में 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों इस वायरस से संक्रमित हैं। अकेले भारत की बात की जाए तो स्थिति लगातार खराब हो रही है। भारत में 6,725 लोग इस वायरस की चपेट में हैं जबकि 229 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Sanjeev