इंग्लैंड क्रिकेट जोड़ी Nat Sciver and Katherine Brunt ने अपना नाम बदला, जानें वजह
punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 06:47 PM (IST)

खेल डैस्क : इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट ने मई 2022 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों ने शादी के बाद अपना नाम बदल लिया था लेकिन उन्होंने यह क्रिकेट में नहीं किया था। अब एक साल बाद ही दोनों ने अपने संयुक्त विवाहित नाम की पुष्टि कर दी है। अब साइवर और ब्रंट को अब क्रमश: नेट साइवर ब्रंट और कैथरीन साइवर ब्रंट के नाम से जाना जाएगा।
Two new names on the scorecard!
— England Cricket (@englandcricket) January 30, 2023
Our all-rounders will go by their married name moving forward - introducing the Sciver-Brunts. ❤️ pic.twitter.com/lGqYniVPNS
इंगलैंड क्रिकेट ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर दोनों की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पीठ पर अपना नाम दिखाते हुए खड़ी हैं। इस पर कैप्शन है- स्कोरकार्ड में दो नए नाम! हमारे ऑलराउंडर आगे बढ़ते हुए अपने विवाहित नाम से आगे बढ़ेंगे। परिचय है साइवर-ब्रंट्स।
जब से कपल की नई किट में तस्वीर सामने आई है, फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा- यह बहुत अच्छा है...आज इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज। बता दें कि साइवर और ब्रंट ने अक्टूबर 2019 में सगाई की और यह तय किया गया कि उनकी शादी सितंबर 2020 में होगी लेकिन इसे कोविड-19 के कारण स्थगित करना पड़ा था।