ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी पर बरसे क्रिकेट फैंस, जवाब में फैंस को मिला क्लासी जवाब

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 03:44 PM (IST)

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के क्रिकेट विश्व कप 2023 फाइनल चैम्पियन बनते ही ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की भारतीय मूल की पत्नी विनी रमन (Vini Raman) क्रिकेट फैंस की नफरत का शिकार हो गई। मैक्सवेल का विश्व कप में अहम रोल रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप जीतने के बाद ही फैंस ने उनकी पत्नी विनी रमन को निशाना बनाया और कई खराब कमेंट किए। आखिरकार विरोध से परेशानी विनी रमन ने फैंस को जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का ही सहारा  लिया। उन्होंने इंस्टा़ स्टोरी पर मैसेज पोस्ट कर ऐसे  लोगों को ठंडी गोली लेने की सलाह दी। 

विनी रमन ने लिखा- 
और सभी घृणित मैसेज डीएम के जरिए आए।
स्टे क्लासी
विश्वास नहीं हो रहा कि यह कहने की जरूरत है लेकिन आप भारतीय हो सकते हैं और अपने जन्म के देश का भी समर्थन कर सकते हैं जहां आपका पालन-पोषण हुआ है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस टीम में आपके पति+आपके बच्चे के पिता खेलते हैं #बिल्कुल आसान
एक ठंडी गोली लें और उस आक्रोश को कहीं और अधिक महत्वपूर्ण कामों पर लगाएं।
जैसे वैश्विक मुद्दे।

 

 

इसी साल पिता बने हैं मैक्सवेल
विनी रमन ने इसी साल ग्लेन मैक्सवेल की पहली संतान को जन्म दिया था। कपल ने सोशल मीडिया पर नवजात के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को इसकी सूचना दी थी। 

 


बता दें कि मैच के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल को अपनी साइन की जर्सी भी दी। विराट इस दौरान काफी भावुक थे तो वहीं, मैकसवेल उन्हें ढंढास बंधाते दिख रहे थे।

 

 

 

Content Writer

Jasmeet