Cricket World Cup 2023 के शैड्यूल में हुए 9 बदलाव, IND vs PAK मुकाबले की डेट बदली, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 08:12 PM (IST)

दुबई : भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय विश्व कप (Cricket World Cup 2023) मुकाबले की तारीख 15 से बदलकर 14 अक्टूबर कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को यह पुष्टि की। आयोजकों ने पिछले महीने जारी किए गए विश्व कप कार्यक्रम में कुल 9 मैचों की तिथियों में बदलाव किए। 

 

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुकाबले की तारीख बदले जाने के कारण 14 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला 15 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नवरात्र 15 अक्टूबर को शुरू होने हैं जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। देखें पूरी लिस्ट-

 


विश्व कप 2023 के लिए ICC द्वारा पुनर्निर्धारित 9 मैच
10 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
10 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
12 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
13 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश
14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान
15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
11 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड

 

अब यह होगा विश्व कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
8 अक्टूबर : बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर : बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
14 अक्टूबर : बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर : बनाम बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर : बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर : बनाम इंगलैंड, लखनऊ
2 नवंबर : बनाम श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर : बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर : बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु

 

टूर्नामेंट का आगाज और अंजाम दोनों नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा। इस शीर्ष आयोजन के लिए टिकटों की बिक्री 25 अगस्त को शुरू होगी। 

 


Content Writer

Jasmeet