रोहित शर्मा की ठूमके लगाती video देख हंसी नहीं रोक पाएंगे अाप

punjabkesari.in Sunday, Apr 01, 2018 - 11:34 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा जितना मैदान में एक्टिव रहते हैं, उतना ही मैदान के बाहर भी उनको मौज मस्ती करते हुए देखा गया है। इस बार रोहित शर्मा ने लोगों का मन बहलाने के लिए सोशल मीडिया पर अपना एक डांसिंग वीडियो डाला है। जो काफी वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो पोस्‍ट किया है। जिसमें वो डांस कर रहे हैं। उनका डांस खास नहीं हैं बल्कि वो जिसके साथ डांस कर रहे हैं वो खास है। दरअसल रोहित शर्मा ने जो वीडियो पोस्‍ट किया है उसमें वो एलियन के साथ डांस रहे हैं।

रोहित के ठुमके फैन्स को भाए

रोहित शर्मा का एलियन के साथ डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैन्‍स उसे काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित ने वीडियो ट्विटर किया और लिखा, मैंने डांस विद एलियन चैलेंज पर अपना हाथ आजमाया और म्यूजिकल.ली एप का इस्तेमाल करते हुए ‘डमे तू को सीता’ गाने पर डांस किया। आप भी म्यूजिकल.ली को डाउनलोड करें और डांस विद एलियन चैलेंज लें.’ 

 

Punjab Kesari