Instagram से प्रति पोस्ट 20 करोड़ कमा रहे Cristiano Ronaldo, मशहूर मॉडल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 10 लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 10:30 PM (IST)

खेल डैस्क : क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में मशहूर माॉडल काइली जेनर (Kylie Jenner) को पीछे छोड़ दिया है। रोनाल्डो अब इंस्टाग्राम पर प्रति पोस्ट के लिए (1.87 मिलियन) यानी करीब 20 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। लिस्ट में खास बात यह है कि इसमें 2 फुटबॉलर्स ने टॉप 3 में जगह बनाई है। इसके अलावा 5 सिंगर भी इस लिस्ट में हैं। मॉडलिंग जगत से कार्दशियन-जेनर बहनें टॉप-10 में बनी हुई हैं।

 

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 597 मिलियन फॉलोअर्स, £1.87 मिलियन प्रति पोस्ट

 


2. काइली जेनर, 397 मिलियन फॉलोअर्स, £1.47 मिलियन प्रति पोस्ट

 


3. लियोनेल मेसी, 479 मिलियन फॉलोअर्स, £1.38 मिलियन प्रति पोस्ट

 

 


4. सेलेना गोमेज, 426 मिलियन फॉलोअर्स, £1.35 मिलियन प्रति पोस्ट

 

 


5. ड्वेन जॉनसन, 387 मिलियन फॉलोअर्स, £1.33 मिलियन प्रति पोस्ट

 


6. किम कार्दशियन, 362 मिलियन फॉलोअर्स, £1.31 मिलियन प्रति पोस्ट

 

 


7. एरियाना ग्रांडे, 377 मिलियन फॉलोअर्स, £1.3 मिलियन प्रति पोस्ट

 

 


8. बेयॉन्से, 314 मिलियन फॉलोअर्स, £1.08 मिलियन प्रति पोस्ट

 


9. ख्लोए कार्दशियन, 377 मिलियन फॉलोअर्स, £1.3 मिलियन प्रति पोस्ट

 

 


10. कैंडल जेनर, 293 मिलियन फॉलोअर्स, £1 मिलियन प्रति पोस्ट

 


विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप-20 में मौजूद हैं। वह एक पोस्ट का करीब 9 करोड़ रुपए लेते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 330 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 

Content Writer

Jasmeet