धोनी के चेन्नई में ना खेलने पर बोले अश्विन, CSK साफ तौर पर बदलाव के दौर से गुजर रही है

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 01:50 PM (IST)

चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 में नहीं खेले जिसमें उनके मैदान में उतरने की उम्मीद थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन करते हुए जोर दिया कि IPL जैसे ज्यादा दबाव वाले टूर्नामेंट में कप्तानी करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है जिसे अक्सर कम करके आंका जाता है। अश्विन ने कि MS धोनी के कप्तानी के दौर के खत्म होने के बाद CSK अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है जिसमें 2024 में ऋतुराज ने यह जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों जिसमें प्रशंसक भी शामिल हैं से सब्र रखने की अपील करते हुए इस बात पर जोर दिया कि एक सफल फ्रैंचाइजी में कप्तानी की एक नई टीम बनाने में समय लगता है। 

अश्विन ने जियो हॉटस्टार से कहा, 'कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी का असर ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर पड़ता दिख रहा है। टी20 क्रिकेट वैसे भी काफी मुश्किल होता है और CSK जैसी फ्रैंचाइजी की उम्मीदों के साथ-साथ कप्तानी का बोझ उठाना किसी भी खिलाड़ी पर काफी गहरा असर डाल सकता है।' अश्विन ने CSK के साथ दो अलग-अलग दौर में कुल 9 साल बिताए थे जिसमें पहला 2008 से 2015 तक और फिर 2025 में वापसी की, जिसके बाद उन्होंने अगस्त में संन्यास की घोषणा कर दी थी। 

मंगलवार को CSK को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें अब बहुत कम रह गई हैं। लीग का सिर्फ एक मैच बाकी होने के कारण CSK के लिए अब आगे का सफर काफी मुश्किल हो गया है। उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे मैचों के नतीजों का अपने पक्ष में आने का इंतजार करना होगा। 

अश्विन ने कहा, 'चेन्नई सुपर किंग्स धोनी के बाद के दौर में साफ तौर पर एक बदलाव के दौर से गुजर रही है और फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों फैंस, स्टेकहोल्डर्स और खुद टीम के लिए यह समझना जरूरी है कि टीम को फिर से खड़ा करने में समय लगता है। CSK से जुड़े स्टैंडर्ड और उम्मीदें उनकी विरासत की वजह से बहुत ज़्यादा हैं, लेकिन इस ग्रुप को आगे बढ़ने के लिए जगह और सब्र की जरूरत है।' अश्विन IPL में इस कामयाब टीम के साथ रहते हुए धोनी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News