IPL 2026: CSK कोच ने दिया बड़ा अपडेट, इंजरी रिप्लेसमेंट तेज गेंदबाज पहले हाफ से बाहर
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:34 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 से पहले Chennai Super Kings ने चोटिल Nathan Ellis की जगह ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज Spencer Johnson को टीम में शामिल किया था। हालांकि अब खबर है कि जॉनसन IPL 2026 के पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे।
कोच ने फिटनेस को लेकर दिया अपडेट
साउथ ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच Ryan Harris ने बताया कि स्पेंसर जॉनसन की पीठ में जो क्रैक था, वह अब ठीक हो चुका है, लेकिन मैच फिट होने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जॉनसन पिछले 8–10 महीनों से चोट के कारण परेशान रहे हैं, लेकिन अब वह फिर से गेंदबाजी शुरू कर चुके हैं और धीरे-धीरे अपनी फिटनेस हासिल कर रहे हैं।
60 प्रतिशत फिट हैं जॉनसन
कोच के मुताबिक फिलहाल Spencer Johnson लगभग 60 प्रतिशत फिट हैं और अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव भी कर रहे हैं ताकि पीठ पर ज्यादा दबाव न पड़े। वह धीरे-धीरे अपनी बॉलिंग लोड बढ़ा रहे हैं और उम्मीद है कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक वह CSK टीम से जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह 21 से 23 अप्रैल के बीच टीम से जुड़ेंगे।
IPL में अब तक का प्रदर्शन
Spencer Johnson इससे पहले IPL में Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans के लिए खेल चुके हैं। IPL 2025 में उन्होंने 4 मैच खेले थे और 1 विकेट लिया था। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने 5 मैचों में 4 विकेट लिए थे। CSK ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है, लेकिन अब टीम को उनके लिए कुछ हफ्तों का इंतजार करना होगा।

