उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ ताबड़तोड़ इनिंग पर दिया बयान, कोच ने मुझसे बस इतना कहा था

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 08:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। उर्विल पटेल ने 13 गेंद में अर्धशतक पूरा कर भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने 23 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैच के बाद उर्विल ने कहा कि कोच ने मुझसे बस इतना कहा कि अपना बेस स्थिर रखो और फिर शॉट लगाओ। 

उर्विल पटेल ने कहा, 'मेरे मन में कुछ भी नहीं था, मैं बस स्थिति और गेंद के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। कोच ने मुझसे बस इतना कहा कि अपना बेस स्थिर रखो और फिर शॉट लगाओ; मैंने बिल्कुल वैसा ही किया। रुतु ने कहा कि विकेट थोड़ा नीचा है, इसलिए उसके लिए तैयार रहना। उन्होंने मुझसे ज्यादा कुछ नहीं कहा, उन्होंने बस मुझे अपना गेम खेलने दिया।'

मैच की बात करें तो जोश इंग्लिस की 33 गेंद में 85 रन की आक्रामक पारी के बावजूद सुपर किंग्स ने जैमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के बूते सुपर जायंट्स को 8 विकेट पर 203 रन पर रोकने के बाद उर्विल और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के 28 गेंद में 42 रन के योगदान से 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम 11 मैचों में छठी जीत के बाद 12 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि अंतिम पायदान पर काबिज सुपर जायंट्स की आठवीं हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News