CSK vs DC, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 10:51 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 का 18वां मुकाबला शनिवार 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। CSK जहां इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद पहली जीत की तलाश में है, वहीं DC ने 3 में से 2 मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और अंक तालिका में मजबूत स्थिति में है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL में CSK और DC के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं:

CSK जीत: 19
DC जीत: 12
CSK का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन हाल के सीजन में DC ने कड़ी टक्कर दी है।

पिच रिपोर्ट (चेपॉक)

चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती रही है, लेकिन इस बार यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिल रही है। कुलदीप यादव और नूर अहमद जैसे स्पिनर्स को कुछ मदद मिलेगी, लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है। ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मौसम अपडेट (चेन्नई)

चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान: 27°C से 33°C के बीच, आर्द्रता: 85% तक, बारिश की संभावना: 0%; दूसरी पारी में ओस बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है।

CSK की खराब फॉर्म चिंता का कारण

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन अब तक बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हैं। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ रही है। युवा खिलाड़ियों ने भी अभी तक खास प्रभाव नहीं छोड़ा है।

DC का संतुलित प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। केएल राहुल ने हाल ही में 92 रन की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। टीम के पास गहराई है और कई खिलाड़ी अभी भी प्लेइंग इलेवन में आने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

संभावित प्लेइंग 11

CSK: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज; इम्पैक्ट प्लेयर: मैट हेनरी

DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, टी नटराजन; इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News