CSK vs GT, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 10:36 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के दूसरे चरण में Chennai Super Kings और Gujarat Titans के बीच यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है, जो रविवार 26 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक 7 मैचों में 3-3 जीत दर्ज की है और मिड-टेबल में फंसी हुई हैं, ऐसे में यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से काफी निर्णायक साबित हो सकता है।

हेड-टू-हेड आंकड़े

कुल मुकाबले: 8
CSK जीता: 4
GT जीता: 4

और  के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं। इससे साफ है कि दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है और आज का मैच भी कड़ा होने की उम्मीद है।

पिच रिपोर्ट

M. A. Chidambaram Stadium की पिच सूखी और धीमी रहने की उम्मीद है, जो मैच के दौरान स्पिनर्स को मदद देगी। दोपहर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि बाद में पिच और धीमी हो सकती है।

चेन्नई मौसम अपडेट

Chennai में आज का मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहने वाला है। तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन उमस के कारण यह 40 डिग्री जैसा महसूस हो सकता है। अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कप्तान ऋतुराज पर नजर, धोनी की फिटनेस पर सस्पेंस

CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है, हालांकि कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उनका समर्थन किया है। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान MS Dhoni की वापसी को लेकर सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं और उनकी उपलब्धता पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी।

संभावित प्लेइंग 11

चेनई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसिन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह; इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज; इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News