CSK vs KKR : कोलकाता को पहली जीत का इंतजार, मैच से पहले पिच, मौसम और संभावित प्लेइंग XI देखें
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 01:29 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 22वां मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। KKR को मौजूदा IPL सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार है जबकि CSK ने पिछले मैच में दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ 23 रन से शानदार जीत दर्ज कर हार का सिलसिला तोड़ा था।
हेड टू हेड
कुल मैच - 32
चेन्नई - 20 जीत
कोलकाता - 11 जीत
नोरिजल्ट - एक
2022 से अब तक दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं।
पिच रिपोर्ट
इस सीजन के चेपॉक में हुए पहले दो मैच काफी ज्यादा स्कोर वाले रहे हैं। पहले मैच में CSK और पंजाब किंग्स दोनों ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद CSK ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 212 रन बनाए जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मंगलवार का मैच भी एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है।
मौसम
मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत तक ज़्यादा नमी और तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा

