CSK vs LSG, IPL 2026: जोश इंगलिस की विस्फोटक पारी, लखनऊ ने चेन्नई के सामने रखा 204 रनों का लक्ष्य

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 05:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम को जोश इंगलिस ने तूफानी शुरुआत दिलाई और चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।

इंगलिस ने सिर्फ 25 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली और पावरप्ले में रन बरसाते हुए मैच का रुख बदल दिया। हालांकि बीच के ओवरों में चेन्नई ने शानदार वापसी की और जेमी ओवरटन ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बावजूद आखिर में शाहबाज अहमद की तेज पारी की बदौलत LSG ने 20 ओवर में 203/8 का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।

CSK vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं।

CSK की जीत: 2
LSG की जीत: 3

प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News