CSK vs MI : ऐसा पहली बार... धोनी ने छोड़ी स्टंपिंग, जडेजा ने छोड़ा कैच, Video

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 09:58 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया मैच चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयरों के लिए यादगार होगा। चेन्नई ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए अपने गेंदबाज मुकेश चौधरी की पहली ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन की राह दिखा दी थी। मजे की बात यह रही कि दूसरे ही ओवर में जिसे मिशेल सेंटनर फेंक रहे थे, में भी चेन्नई को विकेट लेने के दो मौके मिले लेकिन एक बार धोनी तो दूसरी बार जडेजा ने चांस मिस कर दिया। 

धोनी और जडेजा द्वारा चांस मिस करने पर क्रिकेट फैंस भी हैरान दिखे। फील्डिंग जगत में दोनों का बड़ा नाम है। लेकिन इस ओवर में ऐसी गफ्लत रही कि दोनों प्लेयर मुंबई को झटका नहीं दे पाए। दरअसल, हुआ यह था कि पहले ही ओवर में 2 विकेट गिर जाने के बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव की एंट्री हुई थी। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला था। अगली ओवर में ब्रेविस से सिंगल मिलने के बाद वह स्ट्राइक पर  आ गए। गेंदबाज थे मिशेल सेंटनर। सेंटनर की एक गेंद सूर्यकुमार के अलावा विकेटकीपर धोनी को भी छका गई। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रेविस का उछाला गया एक शॉट जडेजा पकड़ नहीं पाए। देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें:- रेसिंग ट्रैक पर वापसी करना चाहती है पोर्नस्टार रेनी ग्रेसी, बोली- डर है लोग मुझे...

Sports

 

यह भी पढ़ें:- प्लेब्वॉय के लिए पोज देने वाली टेनिस प्लेयर Ashley Harkleroad ने एक और कदम आगे बढ़ाया

MI vs CSK, Rohit Sharma, IPL history, IPL news in hindi, sports news, IPL 2022, रोहित शर्मा, आईपीएल इतिहास, आईपीएल समाचार हिंदी में, खेल समाचार, आईपीएल 2022


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News