CSK vs MI : डीजे ब्रावो होंगे चेन्नई के लिए Gamechanger, इन 3 बल्लेबाजों पर लगा देते हैं अंकुश

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 12:01 AM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स जब मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के सामने होगी तो चेन्नई के लिए डीजे ब्रावो प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। ब्रावो इस सीजन में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अगर मुंबई के खिलाफ उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो वह शानदार लय में ल रहे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ अब तक 31 विकेट हासिल किए हैं। यह आईपीएल में किसी विपक्षी टीम के खिलाफ बनाया गया तीसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। ब्रावो आईपीएल में रोहित, पोलार्ड और ईशान पर अंकुश लगाने में सफल रहे हैं। देखें आंकड़े-

ड्वेन ब्रावो बनाम 
रोहित शर्मा : 82 रन, 72 गेंद, 5 विकेट, 113 स्ट्राइक रेट
ईशान किशन : 22 रन, 16 गेंद, 1 विकेट, 137 स्ट्राइक रेट
सूर्यकुमार यादव : 47 रन, 30 गेंद, 1 विकेट, 156 स्ट्राइक रेट
कीरोन पोलार्ड : 259 रन, 163 गेंद, 10 विकेट, 158 स्ट्राइक रेट
फैबियन एलन : 21 रन, 8 गेंद, 0 विकेट, 262 स्ट्राइक रेट

हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 32 मुकाबले देखे गए हैं। इनमें मुंबई ने 19 तो चेन्नई ने 13 मुकाबले जीते हैं। पिछले तीन सीजन की बात की जाए तो हुए आठ मुकाबलों में मुंबई ने 6 जीते हैं। 

मौसम और पिच 
तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आद्र्रता 40 से 50 फीसदी तक रहेगी। डीवाई पाटिल स्टेडियम के बड़े मैदान पर फील्डरों को संघर्ष करना पड़ रहा है। बल्लेबाजों को भी रनों के लिए अधिक भागदौड़ करनी होगी।

सबसे बड़ी चिंता
चेन्नई टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाज दीपक चाहर का विकल्प ढूंढना रहा है। उनकी जगह पर टीम में क्रिस जॉर्डन को लिया गया लेकिन वह डेथ ओवर्स में काफी महंगे साबित हो रहे हैं। 

मैच फैक्ट
2022 में मुंबई छह मैच हारा है। यह आईपीएल इतिहास की उनकी सबसे लंबी हार है। किसी भी टीम ने अपने पहले सात मैच हारकर आईपीएल सीजऩ की शुरुआत नहीं की है। 2013 में दिल्ली और 2019 में आरसीबी ने लगातार छह मुकाबले गंवाए थे। इसलिए दोनों टीमें जब आमने-सामने होंगी तो कोशिश करेंगी कि मैच जीता जाए ताकि आखिरी स्थान पर न जाना पड़े।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।

चेन्नई सुपर किंग्स : रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

 

यह भी पढ़ें:- WWE की किम कार्दशियन हैं यह रैसलर, रिविलिंग फोटोशूट आपको कर देगा मदहोश

 

2022 की टॉप-10 सबसे HOT महिला फुटबॉल खिलाड़ी, टॉप-2 है हुस्नपरी

Content Writer

Jasmeet