IPL 2025 : चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, रचिन का अर्धशतक

punjabkesari.in Sunday, Mar 23, 2025 - 11:08 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलते हुए मुंबई इंडियंस को पहले ही मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई की शुरूआत खराब रही थी लेकिन सूर्यकुमार ने 29, तिलक वर्मा ने 31 तो अंत के ओवरों में दीपक चाहर के 24 रनों की बदौलत मुंबई ने अपना स्कोर 9 विकेट पर 151 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई ने मजबूत शुरूआत की लेकिन स्पिनर विग्नेश पुथुर ने तीन विकेट निकालकर मैच रोमांचक बना दिया। चेन्नई के ओपनर रचिन रवींद्र डटे रहे, उन्होंने अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को जीत की ओर धकेल दिया। अंत में जब जीत के लिए 4 रन चाहिए थे तो धोनी मैदान पर उतरे। वह शून्य पर नाबाद रहे लेकिन उनकी उपस्थिति से प्रशंसक बेहद खुश हो गए। 



मुंबई इंडियंस :  155/9 (20 ओवर)

मुंबई की शुरूआत खराब रही। रोहित शर्मा पहले ही ओवर में 0 पर आऊट हो गए। यह आईपीएल करियर का उनका 18वां डक था। इसके बाद रियान रिकेल्टन 7 गेंदों पर 13 तो विल जैक 7 गेंदों पर 11 रन बनाकर आऊट हो गए। कप्तान सूर्यककुमार यादव ने एक छोर संभाला और तिलक वर्मा के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार के बल्ले से 29 तो तिलक के बल्ले से 31 रन निकले। राबिन मिन्ज 3 तो नमन धीर 17 रन ही बना पाए। इसके बाद मिचेल सेंटर ने 11 रन बनाए और मुंबई का 8वां विकेट गिर गया। अंत तक दीपक चाहर ने रोमांच बनाए रखा। उन्होंने 14 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। अंत में राजू ने चौका लगाकर स्कोर 155 तक पहुंचाया। 

 

 

यह भी पढ़ें :-  MI vs CSK : रोहित शर्मा की 'हैट्रिक', चेन्नई के खिलाफ दूसरी, याद नहीं रखना चाहेंगे

 

यह भी पढ़ें :-   SRH vs RR : संजू सैमसन का एकलौता 'बच्चा' हुआ 6 साल का, कोई नहीं है आसपास

 

यह भी पढ़ें :-  SRH vs RR : ईशान किशन का 100 में 100, नौ साल करते रहे इंतजार


 

चेन्नई सुपर किंग्स : 158/6 (19.1 ओवर)

चेन्नई की शुरूआत भी खराब रही थी। राहुल त्रिपाठी महज 2 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार हो गए। इसके बाद रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने स्कोर आगे बढ़ाया। गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। 10वें ओवर में शिवम दुबे भी 9 रन बनाकर मुंबई के नए गेंदबाज विग्नेश पुथुर का शिकार हो गए। चेन्नई 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 96 रन बना चुका था। इसके बाद विग्नेश ने हुड्डा को भी आऊट कर दिया। यह उनका तीसरा विकेट था। विल जैक ने सैम कुरेन को बोल्ड कर मुकाबला रोचक बना दिया। चेन्नई के लिए रचिन रवींद्र अंत तक डटे रहे। उन्होंने अर्धशतक बनाया। धोनी (0) ने भी मैदान पर आकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और चेन्नई को मैच जितवाने में सहयोग दिया। रचिन रवींद्र ने 45 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।

 

प्लेइंग 11 

चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News