CSK vs PBKS, IPL 2026 : आयुष म्हात्रे का अर्धशतक, चेन्नई ने पंजाब को दिया 210 रन का लक्ष्य
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 09:32 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 7वां मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर पंजाब के खिलाफ 209 रन बनाए।
संजू सैमसन फिर फ्लॉप रहे और चेन्नई ने 14 रन पर का पहला विकेट गंवा दिया जिससे शुरूआ खराब रही। लेकिन म्हात्रे और रुतुराज गायकवाड़ (22 गेंदों पर 28 रन, 2 चौके) की 96 रन की साझेदारी की बदौलत मजबूत स्कोर बनाया। म्हात्रे के अलावा सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन की छोटी लेकिन तेज पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने सधी हुई पारी खेली जिसमें 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन (5 चौके और एक छक्का) शामिल थे। पंजाब की तरफ से विजयकुमार वैशाक ने 2 विकेट झटके। वहीं जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल के नाम एक-एक विकेट रहा। अब पंजाब के सामने 210 रन का लक्ष्य है।
प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

