CWC: अभिनंदन वाली Video पर भारतीय फैंस ने पाकिस्तान को यूं दिया करारा जवाब
punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 05:11 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क (नीलकंठ): मैनचेस्टर के मैदान में रविवार को 20 साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। इससे पहले फैंस के बीच महौल बनने लगा है। ऐसे मेंच से पहले पाकिस्तानी टीवी चैनल ने एक विज्ञापन तैयार किया, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मजाक बनाया था।जिसके जवाब में अब भारतीय फैंस ने एक वीडियो तैयार कर इसका करारा पाक को करार जवाब दिया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तानी फैंस के बीच जबर्दस्त जंग जारी है। भारतीय फैंस हर मामले में पाकिस्तानी यूजर्स को करारा जवाब दे रहे हैं। मौका-मौका के नए वीडियो में भी भारत ने पाकिस्तान को जबर्दस्त जवाब दिया। पाकिस्तान ने जैसे अभिनंदन का मजाक उड़ाते हुए वीडियो बनाया, अब नए वीडियो में अभिनंदन की स्टाइलिश दाढ़ी से ही इसका जवाब दिया गया है। ये नया वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Awesome reply by India......#INDvsPAK pic.twitter.com/TybSKAVJg9
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 14, 2019