CWG 2022 : कुश्ती में 5वां गोल्ड, विनेश फोगाट ने नॉर्डिक फार्मेट में जीता पीला तमगा

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 10:51 PM (IST)

खेल डैस्क : कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 की कुश्ती स्पर्धा में विनेश फोगाट  भारत के लिए पांचवां गोल्ड मेडल लेकर आई। नॉर्डिक फार्मेट में खेल रही विनेश ने लगातार तीन मुकाबले जीते और पीला तमगा हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत गेम्स में 11 मेडल जीत चुका है। गेम्स में विनेश के मेडल तक वेटलिफ्टिंग में 10 तो कुश्ती में 9 मेडल आ चुके हैं। 

कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 में विनेश का सफर
विनेश ने गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए लगातार 3 मुकाबले जीते। उनका पहला मुकाबला कनाडा की सामंथा लेह स्टीवर्ट के खिलाफ हुआ। विनेश शुरूआत से ही सामंथा पर हावी और उन्हें पिन कर मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला नाइजीरिया की मर्सी अदेकुओरोये के साथ हुआ जिसमें विनेश 6-0 से जीत हासिल की। गोल्ड के लिए विनेश श्रीलंका की चामोद्या मदुरावलगे से भिड़ीं। चोट से उभरी विनेश ने बिना गलती किए चामोद्या को उठने नहीं दिया और गोल्ड मेडल जीत लिया। 

 



विनेश फोगट की उपलब्धियां

विश्व चैम्पियनशिप
कांस्य पदक - नूर-सुल्तान 2019, 53 किग्रा

राष्ट्रमंडल खेल
स्वर्ण पदक - ग्लासगो 2014, 48 किग्रा
स्वर्ण पदक - गोल्ड कोस्ट 2018, 50 किग्रा

एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - जकार्ता 2018, 50 किग्रा
कांस्य पदक - इंचियोन 2014, 48 किग्रा

एशियाई चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - अल्माटी 2021, 53 किग्रा
रजत पदक - दोहा 2015, 48 किग्रा
रजत पदक - नई दिल्ली 2017, 55 किग्रा
रजत पदक - बिश्केक 2018, 50 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2013, 51 किग्रा
कांस्य पदक - बैंकॉक 2016, 53 किग्रा
कांस्य पदक - शीआन 2019, 53 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2020, 53 किग्रा

युवा कुश्ती चैम्पियनशिप
रजत पदक - जोहान्सबर्ग 2013, 51 किग्रा


पहलवानों के सफल परिवार से हैं विनेश फोगट
25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश फोगट राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। फोगट 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाले पहली भारतीय एथलीट बनी थीं। फोगट पहलवानों के एक सफल परिवार से आती हैं उनके चचेरे भाई और बहनें अंतरराष्ट्रीय पहलवान और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता हैं। 

Content Writer

Jasmeet