IND vs NZ : डेरिल मिशेल ने 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, World Cup में जड़ा पहला शतक

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 06:34 PM (IST)

खेल डैस्क : धर्मशाला में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) ने अपने बल्ले से जादूई प्रदर्शन कर शतक जड़ा और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मिशेल का यह विश्व कप में पहला शतक है। इसके साथ ही वह विश्व कप इतिहास के 48 सालों में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। मिशेल ने 127 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए। वह विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ भी 89 रन बना चुके हैं।

 

 

 


विश्व कप में भारत के खिलाफ नंबर 4 या उससे नीचे के शतक
103* - महेला जयवर्धने (श्रीलंका), मुंबई, 2011 फाइनल
138 - ब्रेंडन टेलर (जिमबाब्वे), ऑकलैंड, 2015
113 - एंजेलो मैथ्यूज (एसएल), लीड्स, 2019
130* - डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) धर्मशाला, 2023

 

 


30वीं पारी में बनाए 5 शतक
डेरिल का यह वनडे फॉर्मेट में पांचवां शतक है। इस तरह न्यूजीलैंड के लिए कम पारियों में पांच शतक लगाने की लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर डेवोन कॉनवे हैं जिन्होंने 22 पारियों में पांच शतक जड़े थे। मिशेल ने 30 पारियों में यह कारनामा अपने नाम किया है। केन विलियमसन ने 56 पारियों में तो नाथन एस्टल ने 64 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

 

 


भारत के खिलाफ चौथा बड़ा स्कोर
न्यूजीलैंड की ओर से अब तक टॉम लैथम भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 145 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल का नाम है जिन्होंने हैदराबाद में 140 रन बनाए थे। इसी साल डेवोन कॉनवे भी इंदौर के मैदान पर 138 रन बना चुके हैं। वहीं, डेरिल मिशेल 130 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। नाथन एस्टल 1999 में राजकोट के मैदान पर भारतीय टीम के खिलाफ 120 रन बनाकर इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। 

 


न्यूजीलैंड ने 273 रन बनाए
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही थी। 19 रन पर ही डेवोन कॉनवे और विल यंग का विकेट गिर चुका था। तब रचिन रविंद्र और डेरिल मिशेल ने पारी को आगे बढ़ाया। रचिन ने जहां 87 गेंदों पर 75 रन बनाए तो मिशेल ने 127 गेंदों पर 130 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड पहले खेलते हुए 273 रन बनाने में सफल रहा। भारत की ओर से मोहम्मद शमी पांच विकेट निकालने में सफल रहे।

 

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।


 

Content Writer

Jasmeet