ये खिलाड़ी 16वीं बार शून्य पर आउट, टी20I में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 02:53 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। आयरलैंड के खिलाफ मैच में वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। 153 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरने के बाद शनाका बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

इस शून्य के साथ दासुन शनाका ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अनचाहा इतिहास रच दिया। वह अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शनाका के नाम अब टी20I में 16 बार डक दर्ज हो चुका है।

इस मामले में शनाका ने रवांडा के बल्लेबाज जैप्पी बिमेनिमाना को पीछे छोड़ दिया, जो 15 बार शून्य पर आउट हुए थे। इस सूची में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 14 डक के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सौम्य सरकार समेत चार खिलाड़ी 13-13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

अगर शनाका के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक 125 मैचों की 113 पारियों में उन्होंने 1,747 रन बनाए हैं। 19.63 की औसत और 124.61 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने छह अर्धशतक लगाए हैं, जबकि गेंदबाजी में भी 43 विकेट झटके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News