डेविड मिलर ने IPL 2024 से पहले गर्लफ्रेंड कैमिला हैरिस से की शादी

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 11:48 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने गर्लफ्रेंड कैमिला हैरिस के साथ केप टाउन में एक खूबसूरत समारोह के दौरान शादी कर ली है। कैमिला हैरिस जो पोलो मैदान पर अपनी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं लगातार डेविड मिलर का समर्थन करती आ रही हैं। शादी की कुछ तस्वीरें हैरिस के इंस्टाग्राम से अपलोड हुई हैं जिसमें यह जोड़ा बेहद खुश नजर आ रहा है।

 

 

 

 

 

दोनों लंबे समय से साथ थे ऐसे में उनके विशेष दिन पर उनको शुभइच्छाएं देने के लिए क्रिकेट फैंस ने भी सोशल मीडिया का रुख किया। दोनों की फोटोज खूब वायरल हुई जहां मिलर दंपति को जमकर बधाइयां दी गईं। फैंस ने लिखा- यह प्रेमी जोड़ी लंबे समय से साथ है जोकि यह बताता है कि दोनों के बीच कितनी शानदार बॉन्डिंग हैं। दोनों मिलकर अपनी खुशी-गम को बांटते हैं। ऐसे जोड़े नसीब के साथ ही बनते हैं।

 

 

 

 

 


पिछले साल अगस्त में इंस्टाग्राम पर डेविड मिलर ने ही हैरिस के साथ अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। बता दें कि 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 सीज़न के लिए एक बार फिर गुजरात टाइटन्स की जर्सी पहनने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि हार्दिक पंड्या अब वापस अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में जा चुके हैं तो ऐसे में गुजरात के मध्यक्रम में डेविड मिलर की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।


 

Content Writer

Jasmeet