डेविड वार्नर ने एक ही दिन में तोड़ दिया कैरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 10:09 AM (IST)

नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आखिरकार फॉर्म में वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 गेंदों में 45 रन बनाए। वार्नर ने इस दौरान मुंबई इंडियंस के ऑलराऊंडर कैरोन पोलार्ड का आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि बीते दिनों ही पोलार्ड ने वार्नर की बराबरी की थी। दिल्ली के खिलाफ 2 छक्के मारकर वार्नर अब ओवरऑल 7वें नंबर पर आ गए हैं। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स
326 क्रिस गेल
219 एबी डीविलियर्स
212 महेंद्र सिंह धोनी
201 रोहित शर्मा
194 सुरेश रैना
190 विराट कोहली
184 डेविड वार्नर
182 कैरोन पोलार्ड

आई.पी.एल. में सबसे ज्यादा रन 
5435 विराट कोहली
5368 सुरेश रैना
4998 रोहित शर्मा
4793 डेविड वार्नर
4648 शिखर धवन

औसत में धोनी से आगे निकले : डेविड वार्नर के अब 129 मैचों में 4793 रन हो गए हैं। इस दौरान उनकी औसत 42.79 चल रही है। वह महेेंद्र सिंह धोनी (42.22) से आगे हो गए हैं।

बता दें कि डेविड वार्नर के लिए दिल्ली के खिलाफ खेली गई यह पारी काफी महत्वपूर्ण थी। सीजन के पहले दो मुकाबलों में उन्होंने 6 और 36 रन बनाए थे। आईपीएल के दौरान शानदार फॉर्म में रहने वाले वार्नर दिल्ली के खिलाफ 45 रन बनाते हुए अपनी लय में दिखे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News