David Warner ने धवन का बड़ा रिकॉर्ड किया बराबर, अब सिर्फ रैना ही आगे

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 11:22 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बल्ला एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चला। प्लेऑफ की रेस में मुंबई के डीवार्ई पाटिल स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में वार्नर ने 52 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। इस पारी के साथ  ही वार्नर ने एक बड़े रिकॉर्ड में भी एंट्री कर ली। उन्होंने आईपीएल के 8 सीजन में 400+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसा कर उन्होंने जहां शिखर धवन और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। वहीं, रैना से सिर्फ एक सीजन दूर रह गए हैं। रैना ने सर्वाधिक नौ सीजन में 400+ रन बनाए हैं। देखें लिस्ट
400+ रन आईपीएल सीजन के दौरान 
9 सुरेश रैना
8 डेविड वॉर्नर
8 शिखर धवन
8 विराट कोहली 
7 रोहित शर्मा
6 एबी डीविलियर्स

पर्पल कैप रेस में वॉर्नर की एंट्री
618 जोस बटलर
459 केएल राहुल
427 डेविड वॉर्नर
389 फाफ डु प्लेसिस
384 शुभमन गिल

वॉर्नर आईपीएल के प्रत्येक सीजन में 
163 (2009)
282 (2010)
324 (2011)
256 (2012)
410 (2013)
528 (2014)
562 (2015)
848 (2016)
641 (2017)
692 (2018)
548 (2019) 
195 (2020)
427 (2021) (10 मैचों में)

 

यह भी पढ़ें:- Football की 10 सबसे चर्चित महिला फैन, 5वीं करवा चुकी Playboy शूट

यह भी पढ़ें:-  IPL 2022 : गोल्डन डक पर आऊट होकर मुस्कराए क्यों थे? Virat Kohli ने आखिर दिया जवाब

Content Writer

Jasmeet