बर्थडे पर डेविड वार्नर ने मचाया कोहराम, पर्पल कैप होल्डर रबाडा की जमकर की पिटाई

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 08:46 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दुबई के मैदान पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने तूफानी पारी खेली। वार्नर का आज जन्मदिन भी था। जन्मदिन पर तेजतर्रार पारी खेलकर वह कई रिकॉर्ड भी बना गए। आईपीएल में अब बर्थडे पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वार्नर (66) के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड माइकल हसी के नाम पर था जिन्होंने चेन्नई की ओर से खेलते हुए 2012 में कोलकाता के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

कागिसो रबाडा के एक ओवर में वार्नर ने कूटे 22 रन


5.1 रबाडा वार्नर को : बॉल शॉट थी, वार्नर ने मिड ऑन की ओर बड़ा शॉट मारा। 4 रन।
5.2 रबाडा वार्नर को : रबाडा की फुल लैंथ गेंद पर वार्नर ने ऑफ साइड की ओर प्रहार किया। 4 रन।
5.3 रबाडा वार्नर को :  शॉट मारा लेकिन फील्डर के पास गया। कोई रन नहीं।
5.4 रबाडा वार्नर को : एक कदम पीछे हटते हुए डेविड वार्नर ने क्लीन शॉट मारी। 6 रन।
5.5 रबाडा वार्नर को : शॉट गेंद को वार्नर ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर मारा। बर्थडे पर 50 रन पूरे किए। 4 रन।
5.6 रबाडा वार्नर को : एक और स्लैश कट, जोकि शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से निकल गया। 4 रन।

वहीं, सीजन के पावरप्ले में अगर सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो तो डेविड वार्नर ने पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ दिया है। पृथ्वी ने आरसीबी के खिलाफ दुबई के मैदान पर 42 रन बनाए थे जबकि डेविड वार्नर 54 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ गए।  

आईपीएल : पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट


155.11 - जोस बटलर
145.62 - क्रिस लिन
144.16 - वीरेंद्र सहवाग
137.95 - डेविड वार्नर
137.50 - रिद्धिमान साहा

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके
576 शिखर धवन
501 विराट कोहली
497 डेविड वार्नर
493 सुरेश रैना
453 गौतम गंभीर

फैंस ने किया कागिसो रबाडा को ट्रोल
 

Jasmeet