डेविड वार्नर का पंजाब के खिलाफ लगातार 9वां अर्धशतक, यह रिकॉर्ड भी बनाया

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 08:44 PM (IST)

नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रहते हुए अपने करियर की 46वीं तो पंजाब के खिलाफ लगातार नौवीं पारी में फिफ्टी लगाई। पंजाब के खिलाफ वार्नर मैच शुरू होने से पहले ही सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर थे। दुबई के मैदान एक बार फिर जब पंजाब के सामने आए तो उन्होंने 50 रनों की पारी खेली।

डेविड वार्नर की पंजाब के खिलाफ पिछली नौ पारियां
58 (41)
81 (52)
59 (31)
52 (41)
70 (54) *
51 (27)
70 (62) *
81 (56)
50 (37) 

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक


46 डेविड वार्नर
38 सुरेश रैना
38 रोहित शर्मा
37 विराट कोहली
37 शिखर धवन

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर (प्रतिशत में)

डेविड वार्नर : 80 प्रतिशत बनाम पंजाब
डेविड वार्नर : 80 प्रतिशत बनाम आरसीबी
गेल : 58 प्रतिशत बनाम पंजाब
रहाणे : 42 प्रतिशत बनाम डीसी
मार्श : 42 प्रतिशत बनाम मुंबई इंडियंस
वॉटसन : 42 प्रतिशत बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
डेविड वार्नर : 40 प्रतिशत बनाम मुंबई इंडियंस

वॉटसन के सिक्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा

वॉटसन ने अर्धशतीय पारी के दौरान पहला छक्का लगाते ही आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया। वॉटसन के नाम 186 छक्के हैं। अब वार्नर उनसे आगे हो गए हैं। बता दें कि सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (326) अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर डीविलियर्स 219 तो महेंद्र सिंह धोनी 213 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। 

Jasmeet