DC vs KXIP : शिखर धवन के IPL में 5000 रन पूरे, यह 2 रिकॉर्ड भी बनाए

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 09:10 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के सलमी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल के इतिहास में पांच हजार रन पूरे कर लिए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में वह जैसे ही 65 रन तक पहुंचे, उन्होंने अपने ओवरऑल रनों की संख्या 5003 कर ली। यही नहीं, धवन इसके साथ ही लगातार चार पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए। उनके आगे सहवाग, बटलर और वार्नर हैं जिन्होंने लगातार पांच पारियों में अर्धशतक लगाए थे। 
जानें धवन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स के बारे में-

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन


5759 शिखर धवन, दिल्ली 
5368 सुरेश रैना, चेन्नई
5158 रोहित शर्मा, मुंबई
5037 डेविड वार्नर, हैदराबाद
5044 शिखर धवन, दिल्ली

धवन का 4 वां लगातार 50+ स्कोर
पहली फिफ्टी - 39 बॉल (बनाम मुंबई)
दूसरी फिफ्टी - 30 बॉल (बनाम राजस्थान)
तीसरी फिफ्टी - 29 बॉल (बनाम चेन्नई)
चौथी फिफ्टी - 28 बॉल (बनाम पंजाब)

आई.पी.एल. में लगातार 50+ स्कोर 


5 वीरेंद्र सहवाग (डीसी) 2012 
5 जोस बटलर (आरआर) 2018 
5 डेविड वार्नर (हैदराबाद) 2019 
4 विराट कोहली (बेंगलुरु) 2016 
4 केन विलियम्सन (हैदराबाद) 2018 
4 शिखर धवन (डीसी) 2020 

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक
46 डेविड वार्नर
39 शिखर धवन
39 विराट कोहली
38 रोहित शर्मा
38 सुरेश रैना

Jasmeet