शिखर धवन ने कोलाकाता के पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड किया बराबर, गंभीर थे इसके लिए बदनाम

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली  : दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शारजहा के मैदान पर रन आऊट हो गए। इसीके साथ उन्होंने कोलकाता के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का आई.पी.एल. में सबसे ज्यादा रन आऊट होने का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया। गंभीर ने दिल्ली के बाद ही कोलकाता की कप्तानी की थी। इस पीरियड के दौरान वह 16 बार रन आऊट हुए थे। मुंबई के खिलाफ रन आऊट होते ही उन्होंने यह रिकॉर्ड बना दिया। देखें रिकॉर्ड-
आई.पी.एल. में रन आऊट से विकेट
16 गौतम गंभीर/शिखर धवन
15 सुरेश रैना
13 अंबाति रायुडू/एबी डीविलियर्स

Shikhar Dhawan, दिल्ली कैपिटल्स, शिखर धवन, Kolkata captain Gautam Gambhir, IPL, IPL 2021, DC vs MI, MI vs DC, Delhi Capitals, Mumbai indians, IPL news in hindi, sports news

सीजन में शिखर धवन का बल्ला बराबर चल रहा है। उन्होंने 12 मैचों में 462 रन बना लिए है। इसी के साथ ऑरेंज कैप की रेस में वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बीते दिनों पंजाब किंग्स के केएल राहुल ने 67 रन की पारी खेलकर यह कैप अपने नाम की थी। धवन की बात करें तो वह ओवरऑल लीडिंग स्कोरर की लिस्ट में इस समय दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उनके नाम 188 मैचों में 5659 रन बनाने का रिकॉर्ड है। पहले नंबर पर 6210 रन बनाकर विराट बने हुए हैं।

धवन ने इस तरह बनाए सभी टीमों के खिलाफ रन
862 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
118 बनाम डैक्कन चार्जर्स
522 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
127 बनाम गुजरात लॉयंस
4 बनाम कोच्चि टस्कर्स केरला
758 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
801 बनाम मुंबई इंडियंस
81 बनाम पुणे वारियर्स
894 बनाम पंजाब किंग्स
564 बनाम राजस्थान रॉयल्स
138 बनाम राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट
572 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
218 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News