DC vs MI, IPL 2024 : दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित 11 देखें

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 10:20 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली जीत की लय कामय रखने उतरेगी। वहीं मुंबई को अगर आज हार का सामना करना पड़ता है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली पड़ सकती हैं। 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 34
मुंबई - 19 जीत
दिल्ली - 15 जीत 

पिच रिपोर्ट 

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रही है। खेल जीतने का उचित मौका पाने के लिए टीमों को 210 रन से ऊपर का स्कोर बनाना होगा। ट्रैक में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है और इसलिए टीमों को टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करना चाहिए।

मौसम 

दिल्ली में बारिश नहीं होगी, लेकिन आंधी की आशंका है। मैच की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। नमी भी 50 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है। 

संभावित प्लेइंग 11 

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे/झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार। 

मुंबई इंडियंस : इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। 
 

Content Writer

Sanjeev