DC vs MI : ईशान किशन ने खेली धुआंधार पारी, तोड़ दिया सचिन का यह रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 05:39 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल में शानदार शुरूआत की। बतौर सलामी बल्लेबाज आए ईशान किशन ने 48 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ईशान किशन ने कई आर्कषक शॉट खेले। 

ये भी पढ़े - युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से किया प्रभावित, जानें क्या है उनकी कहानी

PunjabKesari

ये भी पढ़े - DC vs MI : रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में छक्का जड़ अपने नाम कर लिया यह बड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही ईशान ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी हैं। ईशान किशन से पहले मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं जिन्होंने आईपीएल में मुंबई के लिए लगातार तीन अर्धशतक लगाए हों।

ईशान किशन की पिछली तीन पारियां  

50 रन, स्ट्राइक रेट : 200  
84 रन, स्ट्राइक रेट : 263 
81 रन, स्ट्राइक रेट : 169 

मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीन पारियों में सर्वाधिक रन

215: ईशान किशन*
201: सचिन तेंदुलकर
198: सचिन तेंदुलकर

आईपीएल में ईशान किशन का सर्वोच्च स्कोर 

99 बनाम बेंगलोर, दुबई (2020)
84 बनाम हैदराबाद, अबू धाबी (2021)
81* बनाम दिल्लीृ, मुंबई (2022)*


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News