दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया Powerplay का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, वार्नर-पृथ्वी इस यूनीक लिस्ट से जुड़े

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 10:19 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुधवार का दिन बेहद अच्छा गया। कोविड-19 के मामले आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स खेमे में जो डर को महसूस किया जा रहा था उसे टीम के कप्तान रिषभ पंत ने अपने खिलाडिय़ों के जोरदार प्रदर्शन के कारण दर्शकों के मन से बाहर निकाल दिया। पंजाब के खिलाफ मैच में पहले उन्होंने अपने गेंदबाजों की मदद से मात्र 116 का लक्ष्य लिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए ओपनर्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने इस सीजन का सर्वाेच्च पावरप्ले स्कोर भी बनाया। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल 2022 में सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर
81/0 दिल्ली बनाम पंजाब, मुंबई बीएस 2022*
73/1 चेन्नई बनाम लखनऊ, ब्रेबोर्न
72/2 पंजाब बनाम चेन्नई ब्रेबोर्न
68/0 दिल्ली बनाम कोलकाता ब्रेबोर्न

आईपीएल में दिल्ली के लिए सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर
81/0 बनाम पंजाब, मुंबई बीएस 2022
71/0 बनाम बेंगलुरु, बेंगलुरु 2008
70/0 बनाम पंजाब, दिल्ली 2011
69/1 बनाम मुंबई, मुंबई बीएस 2010

आईपीएल में लगातार 50+ ओपनिंग स्टैंड
5 केएल राहुल - क्रिस गेल (2018 में पंजाब किंग्स)
4 गौतम गंभीर - रॉबिन उथप्पा (2014 में कोलकाता)
4 डेविड वार्नर - शिखर धवन (2017 में हैदराबाद)
4 डेविड वार्नर - जॉनी बेयरस्टो (2019 में हैदराबाद)
4 डेविड वार्नर - पृथ्वी शॉ (2022 में दिल्ली कैपिटल्स)*

आईपीएल 2022 में सबसे कम स्कोर
115 पंजाब किंग्स बनाम डीसी ब्रेबोर्न
126 सीएसके बनाम पीबीकेएस, ब्रेबोर्न
128 केकेआर बनाम आरसीबी, डीवाई पाटिल
131/5 सीएसके बनाम केकेआर, वानखेड़े


 

Content Writer

Jasmeet